दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन, महावीर ट्रस्ट इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती तक 20 दिवसीय पदयात्रा के द्वितीय दिन महालक्ष्मी नगर दिगंबर जैन मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन, महावीर ट्रस्ट इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती तक 20 दिवसीय पदयात्रा के द्वितीय दिन महालक्ष्मी नगर दिगंबर जैन मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका ने बताया कि प्रातः 6-45 बजे दिगंबर जैन मंदिर, महालक्ष्मी नगर के समाज जन ने भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को मस्तक पर विराजमान कर प्रभात फेरी निकली। महालक्ष्मी नगर की विभिन्न गलियों से होते हुए पुनः मंदिर की पर प्रभात फेरी का समापन हुआ।
महिलाएं कुमुद जैन, सुरुचि जैन, विमला पाटनी, मधु छाबड़ा के नेतृत्व में केसरिया साड़ी में कलश लेकर प्रभात फेरी में शामिल हुईं। बीस दिवसीय प्रभात फेरी के समन्वयक सुशील पांड्या, रमेश बड़जात्या व सनत गंगवाल की उपस्थिति में महेंद्र जैन सी ए एवं सरला सांमरिया, फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, इंदौर रीजन के अध्यक्ष वितुल अजमेरा, महालक्ष्मी नगर दिगंबर जैन समाज के राजेश जैन, अनिल मोदी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका की विशेष उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर समाज के श्रेष्ठीजन एवं ऋषभ जैन, संजय पपड़ीवाला, नरेंद्र जैन व नितिन जैन पाटनी, रवीश जैन, विपिन जैन, मनमोहन पाटनी विशेष रूप से शामिल हुए। पुनः जिनालय पहुंचकर श्री जी के अभिषेक हुए, तत्पश्चात समाजजन द्वारा प्रभात फेरी में शामिल फेडरेशन के पदाधिकारी का स्वागत किया गया। फेडरेशन की ओर से आभार राष्ट्रीय महासचिव विपुल बामझल ने व्यक्त किया।













Add Comment