महिला जैन मिलन एवं जैन मिलन सु़भाषनगर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह होटल जैनसन में हुआ। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की सुभाष नगर शाखा सागर का महिला जैन मिलन एवं जैन मिलन के सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में सभी ने एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। सागर से मनीष विधार्थी की पढ़िए, यह खबर…
सागर। महिला जैन मिलन एवं जैन मिलन सु़भाषनगर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह होटल जैनसन में हुआ। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की सुभाष नगर शाखा सागर का महिला जैन मिलन एवं जैन मिलन के सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में सभी ने एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अरूण चंदेरिया, कार्यकारी अध्यक्ष वीर संजय शक्कर,संयुक्त मंत्री अतिवीर संजीव दिवाकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष विद्यार्थी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अति वीरांगना मंजु सतभैया, मंचासीन रहे। चित्रावरण, दीपप्रज्वलन मंचासीन अतिथि द्वारा किया गया। मंगलाचरण पाठशाला की बच्चियों द्वारा किया गया। महावीर वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सभी मंचासीन अतिथियों का शॉल, श्रीफल, माला, अंग वस्त्र सम्मान शाखा के पदाधिकारी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम दोनों शाखा के पूर्व मंत्री द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा प्रस्तुत की गई।
आगामी योजनाओं की जानकारी दी
नए अध्यक्ष द्वारा अनेक आयोजन करने के विषय में उनकी रूपरेखा दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया द्वारा जैन मिलन के कार्यों को एवं उपदेशों को कर्तव्य निष्ठा के साथ पूर्ण करने की संकल्प शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान दसवीं बारहवीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। अंत में मुख्य अतिथि कमलेन्द्र जैन ने कहा आप लोगों ने भारतीय जैन मिलन के उपदेश एवं उनके द्वारा गतिविधियों को आयोजित कर जैन धर्म की प्रभावना में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। जैन मिलन प्रतिवर्ष होने वाले कार्यक्रमों के लिए वार्षिक कैलेंडर आपको देता है, उसे कैलेंडर में दिए हुए कार्यक्रमों को आप अपनी शाखा द्वारा आयोजित कर भारतीय जैन मिलन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन वीरांगना संगीता पडेले ने किया। एवं आभार वीरांगना नीता बरा ने माना। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजिका अनीता जैन, संगीता चंदेरिया ममता जैन, संगीता पडेले,शशि सतभैया , क्षेत्रीय संयोजिका मंजु सतभैया, संयोजक विमल जैन, मकरोनिया शाखा अध्यक्ष सुरेश जैन बीज निगम एवं नगर की सभी शाखों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे।













Add Comment