उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी के 42वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर जैन मिलन महिला चंदना ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर गुलमोहर, अशोक, कदम और एलिस्टीनिया के पौधे लगाए गए। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी के 42वें अवतरण दिवस पर जैन मिलन महिला चंदना ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर गुलमोहर, अशोक, कदम और एलिस्टीनिया के पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए। ताकि ये पौधे सुरक्षित रहकर आने वाले समय में छाया, ऑक्सीजन और सौंदर्य का स्रोत बनें।
कार्यक्रम में जैन मिलन महिला चंदना से नीतू जैन, सुनीता जैन, अल्का जैन, विभा जैन, समाजसेवी बबलू सिंधी, एवं कॉलेज के प्राध्यापक बीडी पुरोहित (प्रधानाचार्य), रूपल पुरोहित, डॉ. प्राची बाजपेयी, साधना शर्मा, प्रियंका पचौरी, प्रियंका चौहान, किरण नरवरिया, ऋतु परिहार, हेमलता परिहार, प्रियंका राजपूत, बृजेंद्र बाजपेयी, सुधीर शर्मा, राहुल सोनी, शिवम शर्मा, पृथ्वीराज सिंह, शैलेन्द्र गोयल, नितिन पिपरौलिया, होतमसिंह एवं छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें- ‘एक पौधा, एक प्रतिज्ञा- धरती को हरा-भरा बनाने का व्रत’













Add Comment