समाचार

इंदौर की प्रथम महिला का मनाया जन्मदिन : एक पौधा मां के नाम में किया फलदार पौधों का रोपण     


 नेमिनगर जैन कॉलोनी के विद्या सागर गार्डन में महिला महासमिति के सौजन्य से इंदौर की प्रथम महिला जूही भार्गव के जन्म दिवस के अवसर पर एक पौधा मां के नाम आह्वान पर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया। सर्व प्रथम जूही भार्गव के जन्मोत्सव को स्वल्पाहार के साथ मनाया गया इस अवसर पर पार्षद गेंदर भी मौजूद थे। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। नेमिनगर जैन कॉलोनी के विद्या सागर गार्डन में महिला महासमिति के सौजन्य से इंदौर की प्रथम महिला जूही भार्गव के जन्म दिवस के अवसर पर एक पौधा मां के नाम आह्वान पर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया। सर्व प्रथम जूही भार्गव के जन्मोत्सव को स्वल्पाहार के साथ मनाया गया

इस अवसर पर पार्षद गेंदर भी मौजूद थे। समिति की अध्यक्ष उर्मिला दोषी ने मोतियों की माला से स्वागत किया। स्मिता गंगवाल ने संचालन किया तथा उन्होंने सभी सदस्यों को संकल्प दिलवाया कि इन पौधों की देख भाल भी हमारा कर्तव्य रहेगा। इस अवसर पर एक समिति का भी गठन किया जो इनकी केयर टेकर रहेगी। अध्यक्ष उर्मिला दोषी और स्मिता गंगवाल भी इसकी मेम्बर रहेंगी।

समिति की निर्मला पाटोदी, कल्पना बाकलीवाल, कौशल्या पतंगिया, रेखा पतंगिया, सरिता जैन, ममता बज, अनीता काला, ज्योति सेठी, अनीता झांझरी, अनुपमा बिलाला, मंजु जैन तथा अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, मंत्री गिरीश पाटोदी, संदीप गंगवाल, रवि बिलाला, दिनेश सेठी भी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page