भिंड में जैन मिलन महिला शाखा ‘चंदना’ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 16 श्रृंगारों से सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। निर्णायक मंडल ने पिंकी जैन को ‘हरियाली क्यून 2025’ घोषित किया। पढ़िए सोनल जैन की पूरी रिपोर्ट…
भिंड। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच महिलाओं के प्रिय त्योहार हरियाली तीज पर जैन मिलन महिला चंदना शाखा द्वारा पेच नंबर दो स्थित कार्यक्रम स्थल पर हरियाली तीज महा महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शाखा संस्थापिका नीतू जैन पहाड़िया के संयोजन में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वीरांगना आभा जैन, विशिष्ट अतिथि राखी जैन और कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुनीता जैन ने की। महावीर प्रार्थना के साथ शुरू हुए इस आयोजन में लगभग 40 महिलाओं ने 16 श्रृंगार में सजधज कर हिस्सा लिया।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गायन, खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल ने पिंकी जैन को इस वर्ष की हरियाली क्वीन 2025 घोषित किया। उन्हें शाखा की ओर से ताज पहनाकर ट्रॉफी भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में मंत्री अलका जैन ने सभी अतिथियों और सहभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।













Add Comment