समाचार

नेमिनाथ भगवान का महाभिषेक कर भक्ति कीः आचार्य सुंदर सागरजी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम


श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जूना मंदिर में शनिवार को सकल जैन समाज के तत्वावधान में सुबह आचार्यश्री सुंदर सागरजी ससंघ के सानिध्य में भगवान नेमिनाथ का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे। विनोद पगारिया विरल ने बताया कि अभिषेक के बाद भगवान की आरती की गई। पढ़िए सागवाड़ा से विनोद पगारिया की यह खबर…


सागवाड़ा। नगर के प्राचीन श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जूना मंदिर में शनिवार को सकल जैन समाज के तत्वावधान में सुबह आचार्यश्री सुंदर सागरजी ससंघ के सानिध्य में मंदिर के पृष्ठ भाग में स्थित नेमिनाथ भगवान की प्रतिमा पर विविध द्रव्य पूरित कलशों से महा अभिषेक किया गया। समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल ने बताया कि अभिषेक के बाद भगवान की प्रतिमा पर आचार्य सुंदर सागरजी के मंत्रोच्चारण के साथ विश्व शांति कामनार्थ वरुण महावीर पालविया ने शांतिधारा की। साथ ही पुष्प वृष्टि कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर ब्रह्मचारी उमंग भैया, महेश नोगमिया, राजमल शाह, राजकुमार डेचिया, संदीप गांधी, विनय सेठ, अनंत वेडा, पंकज शाह, निकुंज डेचिया, मिनेष शाह, दीपेश बोबडा उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page