समाचार

णमोकार महामंत्र से अमन चैन संभव : मुनि श्री विशल्य सागर जी के सानिध्य में हुआ महामंत्र का पाठ


भगवान श्री महावीर स्वामी के 2624 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन जीतो ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित विश्व णमोकार दिवस मनाया। श्री दिगम्बर जैन मंदिर में सकल जैन समाज झूमरी तिलैया ने मुनि श्री विशल्य सागर जी के सानिध्य में णमोकार मंत्र का पाठ किया गया। झुमरीतिलैया से राज जैन अजमेरा की यह खबर पढ़िए…


झुमरितिलैया । जैन धर्म के वर्तमान शासन नायक देवाधिदेव 1008 भगवान श्री महावीर स्वामी के 2624 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन जीतो ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित विश्व णमोकार दिवस पर बुधवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर में सकल जैन समाज झूमरी तिलैया ने मुनि श्री विशल्य सागर जी के मुखारबिंद से 8.01 से प्रारंभ होकर 9.36 तक जाप किया। इस शुभ अवसर पर मुनि श्री विशल्य सागर जी ने कहा कि णमोकार महामंत्र से ही अमन चैन संभव है। विश्व में णमोकार की छाया में ही देश, राष्ट्र, विश्व का पर्यावरण परिशुद्ध होगा। णमोकार मंत्र की वर्गणाएं ब्रह्मांड को पवित्र करती हैं। प्रत्येक प्राणी को यह मंत्र जपना चाहिए। इसे अपने हृदय में प्रतिष्ठापित करो। इस मंत्र में पाँच दिव्य सर्वोच्च महाशक्तियाँ है जिनका स्मरण पाप-ताप-संताप को दूर करता है। द्वादशांग का सार है यह महामंत्र। इस महामंत्र में सम्पूर्ण ग्रंथ-निर्ग्रंथ समाए हैं।

देश के कोने कोने में शांति की स्थापना होगी

जिसने इस मंत्र को पढ़ लिया, समझ लिया, उसने सम्पूर्ण ग्रंथों को, निर्ग्रथों को पढ़ लिया। मुनि श्री ने कहा कि आगे बताया कि देश में परमाणु बम की नहीं णमोकार मंत्र की आवश्यकता है। जिससे देश के कोने कोने में शांति की स्थापना होगी। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोगी कोलकोत्ता जीतो संस्था के अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन चोरड़िया, रांची संभाग के वाइस प्रेसिडेंट विनीता जैन सेठी, कार्यक्रम संयोजक मनीष जैन सेठी,राज जैन अजमेरा,अभिषेक जैन,अमित जैन सेठी,मोहित जैन सोगानी,हेमंत दुग्गड़,रितेश दुग्गड़,सारांश जैन अंचल अधिकारी जयनगर,समाज के पदाधिकारी सह मंत्री राज जैन छाबड़ा,कोषाध्यक्ष सुरेन्द जैन काला, सुनील जैन सेठी,जय कुमार जैन गंगवाल,ललित जैन सेठी, सुर समार्ट सुबोध-आशा जैन गंगवाल,नीलम सेठी,शशि सेठी उपस्थित थे।

गरीब लोगों को भोजन कराया

णमोकार के पश्चात सभी नगर भ्रमण कर बडे मंदिर जी पहुंचे। इसके बाद दिन में 11 बजे महिला समाज द्वारा सभी हॉस्पिटल में फल,चना,सत्तू,ग्लूकोज,होर्लिक्स पानी, मिठाई आदि के साथ आर्थिक सहायता और जीवन ज्योति आश्रम में विक्षिप्त महिलाओं को वस्त्र वितरण ,बच्चों को भी कपड़ा दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मुकेश जैन अजमेरा,सुनील जैन छाबड़ा,मनोज जैन सेठी आदि प्रमुख सदस्य इस नवकार दिवस पर शामिल हुए। दिन में 1 बजे स्टेशन परिषद में स्व. मूलचंद जैन फाउंडेशन द्वारा प्यार बाटते चलो कार्यक्रम में गरीब लोगों को भोजन कराया गया। संध्या आरती और णमोकार चालीसा का पाठ मंदिर परिषद में हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page