सारांश
छत्तीसगढ़ के कोरबा में संल्लेखना समाधि ली गई है । बुधवारी बाजार निवासी समाज सेवी प्रदीप दुग्गड़ की दादी मनसुख देवी 98 वर्ष की थी । उन्होनें संल्लेखना समाधि ले ली है । कोरबा मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया ।
कोरबा में मनसुख देवी ने अन्न जल का परित्याग कर सल्लेखना समाधि लेने का प्रण किया । समाज सेवी पारस जैन से मिली जानकारी के मनसुख देवी दुग्गड़ ने उपवास व्रत ले लिया था। स्वयं से उन्होने अपनी आत्मकल्याण के लिए संथारा पचक लेते हुए विगत 10 दिन से वे अन्न-जल त्याग कर परिवार के साथ धर्म आराधना में लग गई थीं ।
शनिवार की शाम 7.17 बजे उनका संथारा सीज गया । सभी समाज के विशिष्ट वर्ग के लोग समाज के कार्यकारिणी सदस्य एवं परिवार के सभी भाई बहन रिश्तेदार उनके समीप थे । रविवार को परिवार के परंपरा के अनुसार सुबह 10 बजे बैकुंठी यात्रा निकाली गई । इस अवसर पर कोरबा शहर के सभी समाज के लोग उपस्थित रहे ।













Add Comment