समाचार

पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी का विहार होगा : मंगलवार को सुमतिधाम से छत्रपति नगर में मंगल प्रवेश


पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ मंगलवार को शाम 4 बजे सुमतिधाम गांधी नगर से विहार करेंगे। आचार्य श्री वहां से दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। सुमतिधाम में ऐतिहासिक श्रमणों का महाकुंभ एवं पट्टाचार्य पदारोहण महोत्सव संपन्न होने के बाद पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ मंगलवार को शाम 4 बजे सुमतिधाम गांधी नगर से विहार कर दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर पहुंचेंगे। जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि आचार्य श्री के आने के बाद यहां आचार्य श्री के आशीर्वचन एवं गुरु भक्ति होगी।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य संघ का रात्रि विश्राम भी छत्रपति नगर में ही होगा। आचार्य संघ बुधवार 6 मई को प्रातः 6 बजे कंचनबाग स्थित समोशरण मंदिर के लिए विहार होगा। वहां आचार्य श्री के मंगल प्रवचन एवं आहार चर्या होगी। 2 दिन बाद आचार्य श्री ससंघ उज्जैन के लिए विहार करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page