समाचार

पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के डाक टिकट का पथरिया में भव्य विमोचन : अवतरण दिवस पर कर्नाटक सरकार के सहयोग से हुआ ऐतिहासिक आयोजन


प. पु. पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के सम्मान में डाक टिकट का विमोचन विरागोदय तीर्थ, पथरिया (मध्यप्रदेश) में प. पु. मुनि अनुत्तरसागर जी महाराज के अवतरण दिवस पर कर्नाटक सरकार के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें देशभर से गुरुभक्तों ने भाग लिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील ने बताया कि वर्तमान में पट्टाचार्य भगवंत विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ विरागोदय तीर्थ, पथरिया (मध्यप्रदेश) में विराजमान हैं। उनके परम शिष्य और महान तपस्वी प. पु. मुनि अनुत्तरसागर जी महाराज के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर, उनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में तथा कर्नाटक सरकार के विशेष सहयोग से डाक टिकट का भव्य विमोचन किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि जैन संत के सम्मान में डाक टिकट जारी होना गुरु-भक्ति और जैन संस्कृति के लिए गौरव की बात है।

शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प 

कार्यक्रम में पथरिया तीर्थ समिति, जयसिंगपुर से पधारे वर्धन पाटील, रायपुर से अभिषेक जैन तथा भोपाल एवं बड़ौत से पधारे अनेक गुरुभक्तों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित साधु-साध्वियों के सान्निध्य में मंगलाचरण, भक्ति गीत, प्रवचन और आशीर्वचन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। अवतरण दिवस के अवसर पर गुरुभक्तों ने विशेष पूजन, अभिषेक और सामूहिक आरती कर अपने हृदय की श्रद्धा अर्पित की। अंत में सभी ने गुरु की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह क्षण सभी के लिए अविस्मरणीय और प्रेरणादायी बन गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page