अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा की ओर से सन्मति स्कूल (खंडवा रोड) में स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक राष्ट्रीय प्रेम और सद्भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक और देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंदौर से पढ़िए, हरिहरसिंह चौहान की यह खबर…
इंदौर। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा की ओर से सन्मति स्कूल (खंडवा रोड) में स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक राष्ट्रीय प्रेम और सद्भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक और देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को वंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेके अग्रवाल, सुमतिप्रकाश जैन, विशेष अतिथि महेंद्र जैन कोटा एवं सुधा थे। कार्यक्रम का कुशल संयोजन अध्यक्ष राजेंद्र जैन, मंत्री इंद्रकुमार जैन एवं एमके जैन ने किया। अतिथियों का स्वागत ममता जैन, संगीता जैन, दिलीप जैन, सुनील जैन, राकेश जैन आदि ने किया।
बेबी एकांक्षी जैन ने स्वागत नृत्य एवं प्रवीण जैन तथा राजेंद्र जैन ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए। संचालन एमके जैन ने किया। आभार शाखाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने माना। उपस्थित अतिथि और गणमान्य नागरिकों को स्वल्पाहार एवं 40 से अधिक मजदूरों भाइयों को मिठाई का वितरण किया गया।













Add Comment