दिगंबर जैन पाठशाला डडूका में बच्चों ने रविवारीय पूजा के दौरान पर्यूषण पर्व 2025 की तैयारी का पूर्वाभ्यास किया। बच्चों ने पार्श्वनाथ भगवान का जलाभिषेक किया, प्रतिमाओं का मार्जन कार्य किया और दशधर्मों का महत्व सीखा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
दिगंबर जैन पाठशाला डडूका, जो वर्ष 1955 से संस्कारों और शिक्षा की धारा प्रवाहित कर रही है और जिसने अब तक 6 पीढ़ियों में धार्मिक संस्कारों का संचार किया है, इस वर्ष पर्यूषण पर्व 2025 की तैयारियों में मुस्तैद है। पर्यूषण पर्व 28 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित होगा।
रविवारीय पूजा से पहले बच्चों ने पार्श्वनाथ भगवान का जलाभिषेक कर मंदिर की प्रतिमाओं का पर्यूषण पूर्व शुद्धि कार्य किया। पूजा के दौरान पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने बच्चों को सामूहिक पूजा कराई और उन्हें दशधर्मों के महत्व की जानकारी दी।
बच्चों की इस टीम में रियल जैन, कल्प जैन, सिद्धम जैन, चर्या जैन, संचित जैन, मिष्ठी जैन, माही जैन, मानवी जैन, हर्षल जैन, दिव्य जैन, सांची जैन, देवर्ष जैन, भाग्य जैन, जियाना जैन सहित 15 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए।
पाठशाला प्रेरक धनपाल शाह और मनोज शाह के निर्देशन में यह आयोजन हुआ।













Add Comment