सारांश

अशोक जेतावत । धरियावद में व्यापारियों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान स्वैच्छिक तौर पर बंद रखे । इसके बाद जैन समाज के युवा संगठन और महिला महासभा की ओर से श्रीक्षेत्रपाल देव भवन परिसर में एकत्रित हुए। वहां से हाथों में तख्तियां लेकर विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली गई ।
जैन समाज के लोगों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पर्यटन मंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के मार्फत ज्ञापन सौंपा गया।
प्रतापगढ़ जिले भर में रहा बंद का असर
आज के इस देशव्यापी बंद को देखते हुए राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के सभी प्रमुख नगरों एवं गांवों में जैन समाज ने स्वैच्छिक बंद रखा। प्रतापगढ़ शहर के साथ ही धरियावद, मुंगाणा, पारसोला अन्य प्रमुख कस्बों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया ।
इसी तरह पड़ोस के उदयपुर जिले के लसाड़िया और कूण कस्बे में भी ऐतिहासिक बंद रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए ।












