समाचार सम्मेदशिखर

श्री सम्मेद शिखर बचाओ : आंदोलन की तैयारियां जोरों पर, राजस्थान में मिल रहा जबर्दस्त समर्थन

जयपुर@मनीष गोधा

भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष राजकुमार कोठ्यारी एवं राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन श्वेतांबर सोसाइटी व भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी सहित सकल जैन समाज (दिगंबर और श्वेतांबर) के निर्देशन में सम्मेद शिखर जैन तीर्थ जो समाज की आस्था का मुख्य केंद्र है को पर्यटक स्थल (पिकनिक स्पॉट) घोषित करने पर सकल जैन समाज का विरोध स्वरूप मौन जुलूस रविवार 25 दिसंबर को राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में निकाला जाएगा और समाज के प्रतिनिधि अपने सभी तरह के प्रतिष्ठान बंद रखकर अपना विरोध जताएंगे ।

जयपुर में रविवार के आंदोलन की यह है रुपरेखा

जयपुर में रविवार को प्रातः 9 बजे सकल जैन समाज रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर एकत्रित होगा और यहां से मौन जुलूस प्रारंभ किया जायेगा, जो जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, एमआई रोड़ से होते हुए महावीर स्कूल, सी-स्कीम में जाकर संपन्न होगा।

यहां दिगंबर और श्वेतांबर जैन संतो और साध्वियों के सानिध्य में विशाल धर्मसभा का आयोजन होगा ।

आयोजन से जुड़े हुए मनीष बैद एवं विनोद जैन कोटखावदा तथा महेन्द्र सिंघवी ने बताया कि मौन जुलूस की तैयारियां जोरों पर है । जयपुर में भट्टारक जी की नसियां में सभी जैन मंदिरों के पदाधिकारियों एवं जैन सोश्यल ग्रुप्स, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप तथा जैन युवा मण्डलों के पदाधिकारियों की मीटिंग आयोजित की गई ।

इस बैठक में विभिन्न समितिया बनाकर अलग अलग कार्य व जिम्मेदारी बाटी गई है। दूर दराज की कालोनियों एवं जैन मंदिरों से आने जाने के लिए बसें लगाई जाएगी। जुलूस मार्ग में आठ स्थानों पर पीने के लिए पानी की व्यवस्था रहेगी। जुलूस में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र तथा महिला वर्ग -केसरिया साड़ी या केसरिया वस्त्र धारण कर शामिल होंगे।

सम्मेद शिखर बचाओ से सम्बंधित नारे लिखी तख्तियां व जैन ध्वज लेकर जैन बन्धु चलेंगे। जुलूस की व्यवस्था श्री वीर सेवक मण्डल के कार्यकर्ता देखेंगे । जुलूस व धर्म सभा में सानिध्य प्रदान करने के लिए सभी जैन संतों से निवेदन किया जा रहा है ।

तैयारियों को लेकर गुरुवार को फिर होगी बैठक
गुरुवार,22 दिसम्बर को दोपहर में 1.30 बजे भट्टारक जी की नसियां में महिला मण्डलों, संगिनी फारम जेएसजी तथा अन्य महिला संगठनों के पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई है।

जयपुर सहित पूरे प्रदेश के जैन बन्धुओं में झारखंड सरकार के इस निर्णय के विरोध में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। पूरे जोश के साथ मौन जुलूस निकाला जाएगा ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page