इंदौर का राष्ट्रीय ऐतिहासिक काँच मंदिर पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर आस्था का केंद्र बनेगा। 28 अगस्त से 48 रजत दीपकों की ज्योति प्रज्वलन से आयोजन का शुभारंभ होगा, जिसमें भक्ताम्बर पाठ, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
इंदौर स्थित राष्ट्रीय ऐतिहासिक काँच मंदिर आगामी पर्युषण पर्व के अवसर पर आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनने जा रहा है। 28 अगस्त, गुरुवार को 48 रजत दीपकों की मंगल ज्योति प्रज्वलित कर इस भव्य आयोजन का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी मुकेश पी. जैन एवं उनकी टीम भक्ताम्बर पाठ का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे। काँच मंदिर कमेटी अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल, ट्रस्टी अमित कासलीवाल एवं पुष्पा कासलीवाल, सामाजिक संसद अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, कार्यक्रम संयोजक प्रिंसपाल टोंगिया, मनोज बाकलीवाल, समाज के महामंत्री सुशील पांड्या, रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मनीष गंगाजल, रितेश पाटनी, अजयपाल टोंगिया, विजय कासलीवाल, आशीष सूतवाले, ऋषभ जैन, संजय पापड़ीवाल और प्रदीप गंगवाल ने संयुक्त रूप से समाज के सभी सदस्यों से इस धार्मिक उत्सव में सहभागिता का आग्रह किया है।
यह होंगे आयोजन
निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका ने बताया कि दस दिवसीय इस धार्मिक श्रृंखला में कवि सम्मेलन, श्री महावीर जी पर फ़िल्म प्रदर्शन, धार्मिक तंबोला, वाद-विवाद प्रतियोगिता और धार्मिक अंताक्षरी जैसे विविध आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।













Add Comment