समाचार

गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में चढ़ाया प्रभु पार्श्वनाथ को निर्वाण लाडू : शीतलनाथ मंदिर में शांतिनाथ विधान के तहत भव्य निर्वाण महोत्सव


आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांतिनाथ महामंडल विधान के अंतर्गत पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान 23 किलो का निर्वाण लाडू प्रभु को समर्पित किया गया। पढ़िए शुभम जैन की विस्तृत खबर…


आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पंडित सौरभ जैन शास्त्री एवं पंडित रविंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में चल रहे सोलह दिवसीय शांतिनाथ महामण्डल विधान के अंतर्गत 31 जुलाई को पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रभु पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की गई। तत्पश्चात भक्तों ने सामूहिक रूप से निर्वाण कांड का वाचन किया और सवा दो किलो के पांच लाडू सहित 23 किलो का भव्य निर्वाण लाडू प्रभु को अर्पित किया गया।

जय पार्श्वनाथ प्रभु” के जयकारों से गूंज उठा

लाडू समर्पण के दौरान मंदिर परिसर “जय पार्श्वनाथ प्रभु” के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने गहन आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। इस आयोजन में मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन, नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, प्रमोद कुमार जैन, रविंद्र जैन, अभिषेक जैन, धर्मेंद्र जैन, सुमन जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, अल्पना जैन, पूनम जैन, राजकुमारी जैन, कांता जैन, लक्ष्मी जैन सहित समस्त गुदड़ी मंसूर खां जैन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page