अतिशय क्षेत्र कैथुली में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31 जुलाई को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पार्श्वनाथ महामंडल विधान, अभिषेक, शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू समर्पण संपन्न होंगे। पढ़िए अभिषेक जैन की खास रिपोर्ट…
रामगंजमंडी। मध्यप्रदेश स्थित अतिशय क्षेत्र कैथुली में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31 जुलाई को मुकुट सप्तमी के रूप में भक्ति भाव और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र कमेटी पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटी है। इस भव्य आयोजन में ध्वजारोहण का सौभाग्य भगवान स्वरूप पदमकुमार चांदखेड़ी वाले रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ है। मुख्य पंडाल का लोकार्पण चांदमल कमलाबाई बगड़ा परिवार, सिंगोली द्वारा किया जाएगा। साथ ही भगवान पार्श्वनाथ के चित्र का अनावरण लेखचंद-पुष्पेंद्र कुमार हरसोरा (रावतभाटा) परिवार के द्वारा होगा।
पूरे आयोजन की धार्मिक क्रियाएं श्री आकाश जैन आचार्य, प्रशांत जैन आचार्य, सौरभ जैन शास्त्री और सिद्धार्थ जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में विधिपूर्वक सम्पन्न होंगी। पुण्यार्जक के रूप में कैलाश चंद, संजय, अजय कुमार जैन (कोटा) परिवार तथा अतिथि सम्मान पुण्यार्जक नवीन कुमार और अजीत कुमार ठग (नीमथुर) रहेंगे।
अभिषेक, शांतिधारा और महामंडल विधान भक्ति भाव से सम्पन्न होंगे
पार्श्वनाथ महामंडल विधान के अवसर पर भोजन प्रसादी का सौभाग्य प्रभुलाल-ज्ञानचंद ठग परिवार (बोराव) को प्राप्त हुआ है। दीप प्रज्वलन साकुनिया परिवार (सिंगोली) द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और महामंडल विधान भक्ति भाव से सम्पन्न होंगे। अंत में भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किए जाएंगे।
आयोजन में संरक्षक सिद्धार्थ बाबरिया, अध्यक्ष हुकुम जैन ‘काका’, कार्याध्यक्ष सुनील सुरलाया, महामंत्री मनीष हरसोरा, कोषाध्यक्ष सुनील दुगेरिया, उपाध्यक्ष रितेश ठाई, सहमंत्री प्रशांत बागड़िया सहित समस्त समिति पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमी भक्तों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।













Add Comment