समाचार

पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक आचार्य वर्धमान सागर जी के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति से मनाया : जिन पूजन करने वाला एक दिन पूज्यता को प्राप्त होता है 


टोंक में आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्मसभा में महिलाओं को अभिषेक से वंचित करने की नई परंपराओं का विरोध करते हुए आगम के अनुसार कार्य करने का संदेश दिया गया। पढ़िए विकास जैन जागीरदार की खास रिपोर्ट…


टोंक। नगर में वर्षा के साथ-साथ संत समागम से धर्म की वृष्टि भी हो रही है। पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधी आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि भगवान की पूजन करने वाला एक दिन पूज्यता को प्राप्त होता है। पूजा और अभिषेक के लिए उत्तम सामग्री और पात्र घर से लाना चाहिए। जैसे द्रव्य और पात्र होते हैं, वैसा ही फल प्राप्त होता है। आचार्य श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि भोजन बनाना और करना दोनों विधिपूर्वक होना चाहिए। शरीर की स्वस्थता धर्म ध्यान, संयम और व्रत में सहयोग करती है। उन्होंने श्रावकाचार की बात करते हुए महिलाओं को अभिषेक से वंचित करने की परंपराओं को आगम विरुद्ध बताते हुए कहा कि आगम का अधिकार कोई नहीं छीन सकता। यदि महिलाएं अशुद्ध मानी जाती हैं तो उनके हाथ से बना भोजन भी नहीं लेना चाहिए।

सम्यक दर्शन, ज्ञान और चरित्र मोक्ष का मार्ग

कलकत्ता में 50 से अधिक महिलाओं ने संघ के चैत्यालय में अभिषेक करना प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र – यही मोक्ष का मार्ग हैं। पूजा और अभिषेक दोनों अनिवार्य हैं। धर्मसभा से पूर्व आचार्य शांतिसागर, आचार्य वीरसागर, आचार्य शिवसागर, आचार्य धर्मसागर, आचार्य अजीतसागर महाराज के चित्रों का अनावरण, दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन और जिनवाणी भेंट की गई। श्री आदिनाथ महिला मंडल आमिरगंज नसिया की श्राविकाओं द्वारा अष्ट द्रव्यों से अर्घ्य समर्पित किया गया।

विशेष पूजा के बाद निर्वाण मोदक चढ़ाया

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष भागचंद फूलेता एवं कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मचंद दाखिया ने बताया कि 31 जुलाई को पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के ससंघ सानिध्य में श्री दिगंबर जैन नसिया टोंक में मनाया जाएगा। विशेष पूजा के बाद निर्वाण मोदक चढ़ाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित: 

कार्यक्रम में अशोक झिराना, लालचंद फूलेता, अनिल आंडरा, रमेश काला, राजेश सर्राफ, कमल सर्राफ, सुनील सर्राफ, एंजे दाखिया, नीटू छामुनिया, ओम ककोड़, अंकुर पाटनी, अनिल सर्राफ, सुरेश संघी, सुनील आंडरा, अशोक छाबड़ा, आशु दाखिया, सोहम कंटान, प्रांजल कंटान आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page