समाचार

जन्म शताब्दी महोत्सव में पार्श्वनाथ महामंडल विधान होगाः 5 जनवरी को होगा महोत्सव का आयोजन 


पंडित गुलाबचंद पुष्प की 10वीं पुण्यतिथि पर 5 जनवरी रविवार को जन्म शताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें सुबह साढ़े 6 बजे से पार्श्वनाथ महामंडल विधान होगा। विनयांजलि सभा के साथ-साथ शाम को ग्रंथों का लोकार्पण भी किया जाएगा। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। प्रतिष्ठा पितामह गुलाबचंद पुष्प की 10वीं पुण्यतिथि पर 5 जनवरी रविवार को जन्म शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सुबह साढ़े 6 बजे से पार्श्वनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे विनयांजलि सभा भी होगी। यह आयोजन आचार्यश्री उदारसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम श्री दिगंबर जैन पंच बालयति मंदिर में रखा गया है।

स्मरणांजलि ग्रंथ का लोकार्पण होगा

गुणायतन प्रणेता मुनिश्री प्रमाण सागरजी महाराज के सानिध्य में रविवार शाम 5.45 बजे स्मरणांजलि ग्रंथ और सर्वोदयी संत की राष्टीय देशना का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में जैन समाज के धर्मावलंबी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया गया है।

ये हैं आयोजक

कार्यक्रम का आयोजन ब्र. सुरेश मलैया, जयकुमार निशांत, जिनेश मलैया और पुष्प परिवार की ओर से किया जा रहा है। इसमें सभी जैन समाज के लोगों से उपस्थित रहने की अपील की जा रही है। स्मरण रहे कि पंडित गुलाबचंद पुष्प की 5 जनवरी को 10वीं पुण्यतिथि है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page