धामनोद स्थित पार्श्वगिरी अतिशय क्षेत्र पर 31 जुलाई को भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। कार्यक्रम में पंचामृत अभिषेक, 2300 लड्डुओं की चढ़ाई, विधान और वात्सल्य भोज सहित विविध आयोजन हुए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
धामनोद के निकट पार्श्वगिरी अतिशय क्षेत्र पर 31 जुलाई 2025 को भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक भक्ति से मनाया गया। प्रारंभ में आर्यिका संघ की आहार चर्या पूर्ण हुई। इसके बाद कुक्षी के पहाड़िया परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया और पिपलिया के मोटा बा दादा भाई परिवार द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
तलहटी से आर्यिका माताजी के सानिध्य में बैंड-बाजों सहित शोभायात्रा पहाड़ तक पहुँची। तत्पश्चात गौरव दीपचंद पहाड़िया (बड़वानी) द्वारा पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा वोहरा परिवार (बड़वानी) द्वारा की गई।
2300 लड्डुओं का चढ़ावा
मुख्य पूजन में 23 किलो का विशेष लड्डू रेणुजी महेन्द्रजी पहाड़िया परिवार द्वारा चढ़ाया गया। कुल 2300 लड्डुओं का चढ़ावा निमाड़, मालवा क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। वात्सल्य भोज का पुण्यार्जन सुसारी के नरेशजी एवं अंकितजी पहाड़िया परिवार ने किया।
पिपलिया के गंगवाल परिवार मुख्य इंद्र बने
दोपहर में आयोजित पार्श्वनाथ विधान में पिपलिया के गंगवाल परिवार मुख्य इंद्र बने। कार्यक्रम में महिला मंडल व पुरुष वर्ग ने पूर्ण भक्ति से सहभागिता निभाई।
शाम को भोजन व्यवस्था दोशी परिवार (बाकानेर) द्वारा की गई। इस अवसर पर बड़वानी, अंजड़, मनावर, कुक्षी, पिपलिया, धरमपुरी, टोकी सहित अनेक नगरों से श्रद्धालु पहुँचे। कार्यक्रम में गणिनी आर्यिका क्षमा श्री माताजी एवं छूल्लिका विश्व रत्न माताजी ने सभी को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह क्षेत्र सिद्ध भूमि है – हर वर्ष मोक्ष कल्याणक को इसी भाव से मनाएं। अंत में कमेटी अध्यक्ष कमल जी गोधा और महामंत्री गौरवजी पहाड़िया ने सभी आगंतुकों और पुण्यार्जकों का आभार व्यक्त किया।













Add Comment