वार्षिक जैन मेला, विमानोत्सत्व, महामस्तकाभिषेक के अवसर पर परमोदय जैन तीर्थ टिकटोली भगवान शांतिनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की पूरी खबर…
मुरैना। मुरैना जिले की जौरा तहसील के ग्राम टिकटोली में एक पहाड़ी की तलहटी में एक हजार वर्ष से भी अधिक प्राचीन जैन मंदिर स्थित है। जिसमें अति प्राचीन मूलनायक भगवान शांतिनाथ, कुंथनाथ, अरहनाथजी की खड़गासन प्रतिमाएं स्थापित हैं, साथ ही पाषाण की शिला पर भगवान पार्श्वनाथ एवम मानस्तंभ भी देखने को मिलता है। यहाँ वार्षिक जैन मेला, विमानोत्सत्व, महामस्तकाभिषेक के अवसर पर परमोदय जैन तीर्थ टिकटोली भगवान शांतिनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ।
वार्षिक जैन मेले का आयोजन
परमोदय जैन तीर्थ टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी एवम महामंत्री ओमप्रकाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष की पावन बेला में वार्षिक जैन मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री जी का विमानोत्सव निकालकर स्वर्ण कलशों से भगवान शांतिनाथ का मस्तकाभिषेक किया गया। आयोजन में जैन मित्र मंडल मुरैना एवम अतिशय मित्र मंडल जौरा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
नगर पालिका की अध्यक्षा अंजना बंसल ने शुभारंभ किया
कार्यक्रम के शुभारंभ में नगर के उद्यमी पवन जैन, महेशचंद बंगाली, ऋषभ इंटर प्राइजेज मुरैना ने अपने परिजनों के साथ ध्वजारोहण किया। बाहर से पधारे हुए अतिथियांे द्वारा चित्र अनावरण के पश्चात कैलारस नगर पालिका की अध्यक्षा अंजना बंसल ने समाज के श्रेष्ठिवर्ग के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल ब्रह्मचारी संजय भैयाजी के निर्देशन एवम बा. ब्र. बहिन अनीता दीदी, ललिता दीदी के पावन सान्निध्य में श्री जी की शांतिधारा करने का सौभाग्य एडवोकेट धर्मेंद्र जैन अक्षत जैन नायक, ओमप्रकाश जैन गोपालपुरा, को प्राप्त हुआ।
ड्रॉ द्वारा स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक
ड्रॉ द्वारा स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य ऋषभ जैन परीक्षा, ब्रजेश जैन दादा, मनोज जैन नायक, राकेश जैन, महेश जैन, पारस जैन मुरैना, धर्मेंद्र जैन पटेल, महावीर जैन पुजारी, हरिश्चंद जैन, धर्मचंद जैन मुरार, रविंद्र जैन अंबाह, पदमचंद जैन, दीपक जैन, जयचंद जैन राहुल बिहार आगरा, संजय भैयाजी कुल 16 व्यक्तियों को प्राप्त हुआ। स्वर्ण कलश से इन्द्रो द्वारा जैसे ही भगवान शांतिनाथ पर जलधारा छोड़ी गई तो सभी लोग जय-जयकार करने लगे।
विमानोत्सव शोभायात्रा निकाली गई
विमानोत्सव के लिए श्री जिनेंद्र प्रभु को ससुज्जित पालकी में विराजमान कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । विमानोत्सव शोभायात्रा ने सम्पूर्ण क्षेत्र की परिक्रमा की। शोभायात्रा में समाज के सभी नर-नारी एवं युवक-युवतियां भक्तिमय भजनों पर नृत्य कर रहे थे। चहूंओर भगवान शांतिनाथ के जयकारे गूंज रहे थे। संपूर्ण भारत से आए हुए लगभग दो हजार धर्मानुरागी बंधुओं का उत्साह देखते ही बनता था। सभी के लिए मुरैना से निःशुल्क वाहन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था जैन मित्र मंडल मुरैना एवम वात्सल्य भोज की व्यवस्था अतिशय मित्र मंडल जोरा के माध्यम से की गई थी।
जैन मित्र मंडल, मुरैना ने पहली बार संभाली कमान
ये प्रथम अवसर था जब जैन मित्र मंडल मुरैना ने इस वर्ष अतिशय क्षेत्र टिकटोली मेले की कमान सम्हाली थी। जैन मेले में इस बार ऐतिहासिक भीड़ मौजूद थी। केवल मुरैना से ही 09 बसें टिकटोली गई थी। इस बार जैन मित्र मंडल ने घर- घर पीले चावल देकर ससम्मान सभी को टिकटोली आगमन हेतु आमंत्रण दिया था। उसी के फलस्वरूप टिकटोली में लगभग 2000 लोगों की उपस्थिति से जंगल में मंगल का नजारा दिखाई दे रहा था।
दूर-दूर से आये श्रद्धालुजन
नववर्ष की शुभ प्रभात बेला में अतिशय क्षेत्र टिकटोली में मुरैना, अंबाह, बानमोर, पोरसा, जोरा, धौलपुर, मनियां, आगरा, मुरार, लश्कर, ग्वालियर, राजाखेड़ा, फिरोजाबाद, शमशाबाद सहित सम्पूर्ण भारतवर्ष से हजारों की संख्या में जैन धर्मानुरागी बंधु, माता बहिन एवम युवा साथी उपस्थिति थे ।













Add Comment