समाचार

मोक्ष पर्व पर परिवहन नगर जैन मंदिर में चढ़ाया निर्वाण लड्डू : मुनिश्री पूज्य सागरजी के सान्निध्य में पार्श्वनाथ भगवान का भक्ति भाव से पूजन


इंदौर के श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, परिवहन नगर में भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक अवसर पर मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज के सान्निध्य में निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। पूजन, अभिषेक व धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


इंदौर। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, परिवहन नगर में भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और भाव से ओतप्रोत होकर निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया।

यह पावन आयोजन अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज के सान्निध्य में पूर्ण विधि-विधान से संपन्न हुआ।

मंदिर समिति के अध्यक्ष नवनीत जैन और रेखा जैन ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लड्डू समर्पित करने एवं मुनिश्री पूज्य सागरजी का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य नरेंद्र–शकुंतला वेद परिवार को प्राप्त हुआ।

विधिपूर्वक अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन

इस अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ एवं पाण्डुक शिला पर विराजमान प्रतिमाओं का विधिपूर्वक अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया।

सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य चेतन भारती जैन को प्राप्त हुआ, वहीं शांतिधारा का लाभ आकाश–भावना जैन, श्रेष्ठी दीपाली जैन, राजेंद्र–अभिषेक जैन एवं अखिल–मोना कासलीवाल को प्राप्त हुआ।

क्षमा, धैर्य और आत्मबलिदान की चर्चा 

मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज के प्रेरणादायक प्रवचन में उन्होंने पार्श्वनाथ भगवान की क्षमा, धैर्य और आत्मबलिदान की चर्चा करते हुए कहा कि जिसमें क्षमा और शांति होती है, वही मोक्ष मार्ग का पथिक बन सकता है।

यदि हम जीवन में पारिवारिक आदर्शों में इन गुणों को उतारें, तो जीवन सफल हो सकता है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मोक्ष महोत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page