मुरैना के श्रावक श्रेष्ठी एवं सुप्रसिद्ध व्यवसायी प्रेमचंद जैन (बंदना साड़ी) की नातिन एवं पंकज-सारिका जैन की सुपुत्री परागिनी जैन ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। नगर के सुप्रसिद्ध जैन परिवार की बेटी ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन समाज मुरैना के श्रावक श्रेष्ठी एवं सुप्रसिद्ध व्यवसायी प्रेमचंद जैन (बंदना साड़ी) की नातिन एवं पंकज-सारिका जैन की सुपुत्री परागिनी जैन ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। अब मुरैना की बेटी परागिनी जैन डॉक्टर परागिनी जैन के नाम से जानी जायेगी। डॉक्टर परागिनी जैन प्रारंभ से ही पढ़ाई लिखाई में अव्वल रहती थी। बातचीत के दौरान डॉक्टर परागिनी जैन ने बताया कि मुझे डॉक्टर बनने की प्रेरणा आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज से मिली थी।
पूज्य गुरुदेव ने मेरा हौसला बढ़ाते हुए मुझे डॉक्टर बनने की प्रेरणा दी थी। साथ ही मेरे माता पिता, टीचर एवं अन्य लोगों का भी मुझे पूर्ण सहयोग मिला। मैं प्रतिदिन लगभग 10 घंटे पढ़ाई करती थी। मैं डॉक्टर तो बन गई, अब मेरा लक्ष्य आगे की पढ़ाई करना है। परागिनी जैन के डॉक्टर बनने पर उनके निज निवास पर पहुंचकर समाज बंधुओं, शुभचिंतकों, मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













Add Comment