समाचार

सोनागिर सिद्धक्षेत्र पर आयोजन : पं. मनीष विद्यार्थी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित


आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य एवं आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी के निर्देशन में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्री परिषद का शिक्षण प्रशिक्षण शिविर, अधिवेशन, पुरस्कार समर्पण समारोह, डॉ कपूर चंद्र जी खतौली स्मृति ग्रंथ लोकार्पण समारोह 29 मई से 4 जून तक सिद्धक्षेत्र सोनागिरि जी में संपन्न हुआ। पढ़िए मनीष जैन की रिपोर्ट…


सागर। परम पूज्य आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य एवं आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी के निर्देशन में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्री परिषद का शिक्षण प्रशिक्षण शिविर, अधिवेशन, पुरस्कार समर्पण समारोह, डॉ कपूर चंद्र जी खतौली स्मृति ग्रंथ लोकार्पण समारोह 29 मई से 4 जून तक सिद्धक्षेत्र सोनागिरि जी में संपन्न हुआ।

3 जून 2023 को आयोजित पुरस्कार सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं में काम करने वाले 10 विद्वानों का सम्मान किया गया, सभी को साल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न, सम्मान पत्र एवं 11000 रुपए की राशि प्रदान की गई, पुरस्कार समर्पण समारोह में श्रुत संवर्धन ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर समिति के संयोजक ,जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अहिंसा कारुणा समाचार पत्र के संपादक पं. मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ को सम्मानित किया गया।

उपस्थित विद्वतवर्ग डॉ. श्रेयांश जैन बड़ोद, डॉ. शीतल चंद्र जी प्राचार्य जयपुर, ब्र. जय कुमार निशांत, डॉ. ब्र. अनिल भैया जी जयपुर, ब्र. मनीष भैया, ब्र. विनोद भैया, डॉ. जय कुमार मुजफ्फरनगर, डॉ. सुरेंद्र भारती बुरहानपुर, राजेंद्र महावीर सनावद, डॉ. सुनील संचय ललितपुर , डॉ विमल जी जयपुर, प्रतिष्ठाचार्य सनत विनोद जी रजवांस, डॉ अमित आकाश, इंजी. दिनेश भिलाई, पं. रमेश जोबनेर,पं. जयकुमार दुर्ग पं. हजारी पार्श्वनाथ श्रवणबेलगोला ने बधाई दी। सोशल मीडिया पर सुरेश जैन बीज निगम मकरोनिया, पंकज जैन छतरपुर, महेश जैन पीएचई सागर, मनीष जैन नेहानगर, प्रकाश जैन पत्रकार शाहगढ़, चेतन जैन बण्डा ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page