कल्पतरु तीर्थ में 28 अप्रेल से 3 मई तक होने वाले भव्य पंचकल्याणक के पंडाल ओर बेदी जी के निर्माण के पूर्व जगह की शुद्धि की गई और विधि विधान से पूजा पाठ करके शुभारम्भ किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। मंगलवार को कल्पतरु तीर्थ में 28 अप्रेल से 3 मई तक होने वाले भव्य पंचकल्याणक के पंडाल ओर बेदी जी के निर्माण के पूर्व जगह की शुद्धि की गई और विधि विधान से पूजा पाठ करके शुभारम्भ किया गया। विधानाचार्य श्री नितिन जी झांझरी ने सभी क्रियाएं आगमानुसार सम्पन्न करवाई। इस अवसर पर कई तरह की राशि की घोषणा भी स्वयं प्रेरणा से हुई।

इस अवसर पर होने वाले भव्य पंचकल्याणक पर समग्र जैन समाज का बहुत उत्साह है। आज इस अवसर पर पंचकल्याणक के परम संरक्षक श्री हँसमुख जी गांधी पंचकल्याणक के स्वागत अध्यक्ष श्री कमल जी रावका जी कार्यक्रम के सहयोगी प्रदीप बडजात्या के साथ समाज के कई गणमान्य जनो की उपस्थिति थी। सभा का संचालन सभा का संचालन आदि वीर जिनालय कल्पतरू तीर्थ के अध्यक्ष श्री अर्पित जी वाणी वाणी भूषण जी ने बहुत ही सफलतापूर्वक तरीके से किया और आभार श्री मनीष जी जैन बिल्डर एवं श्री महेंद्र जी जैन ने माना।
इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।













Add Comment