समाचार

सुमति धाम में मनाया पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का लिया आशीर्वाद


सुमति धाम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव गोधा एस्टेट गांधी नगर इंदौर में चल रहे भव्य आयोजन के बीच 8 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया और जनता की खुशहाली की कामना की। राजेन्द्र जैन महावीर की रिपोर्ट….


इंदौर। सुमति धाम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव गोधा एस्टेट गांधी नगर इंदौर में चल रहे भव्य आयोजन के बीच 8 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर संपूर्ण मध्य प्रदेश शासन की ओर से नमोस्तु निवेदित करते हुए जनता की खुशहाली की कामना की सुमति धाम में सी एम मोहन यादव ने लिया आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद।

इस अवसर पर अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा 1200 पृष्ठ में लिखित वस्तुत्व महाकाव्य का विमोचन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने करते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश का गौरव है कि ऐसे महान आचार्य श्री की जन्म भूमि मध्य प्रदेश में हैं। महोत्सव के प्रमुख व सौधर्म इंद्र मनीष सपना गोधा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का सम्मान करते हुए उन्हें सुमति धाम में निर्मित मंदिर की प्रतिकृति भेंट की । मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ,केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,इंदौर के समस्त विधायक भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जैन इतिहास का ऐतिहासिक पंच कल्याणक महोत्सव सुमति धाम में 6 से 11 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया है। जिसमें किसी भी प्रकार का चंदा ,बोली आदि दान नहीं लिया जा रहा है। संपूर्ण पंच कल्याणक महोत्सव डिजिटल हैं। जिसमें 5100से अधिक इंद्र इंद्राणी व हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे है।इस अनूठे पंच कल्याणक महोत्सव की चर्चा सम्पूर्ण विश्व के जैन समाज में हो रही है।

इस अनूठे पंच कल्याणक महोत्सव की चर्चा सम्पूर्ण विश्व के जैन समाज में हो रही है।महोत्सव की शानदार व्यवस्था गोधा परिवार सुमति धाम ,गोधा एस्टेट की ओर से की जा रही हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page