समाचार

श्री सूर्यपहाड़ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: आगामी 26 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक


पूर्वोत्तर दिगम्बर जैन समाज का एकमात्र तीर्थ श्री सूर्य पहाड़ का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 26 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक होने जा रहा है। गणाचार्य 108 श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज की प्रेरणा से हो रहे महोत्सव में श्री झूमरमल पन्नालाल गंगवाल हाथीगोला परिवार द्वारा झंडारोहण करने की स्वीकृति दी गई है। पढ़िए एक रिपोर्ट।


असम। पूर्वोत्तर दिगम्बर जैन समाज का एकमात्र तीर्थ श्री सूर्य पहाड़ का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 26 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक होने जा रहा है। गणाचार्य 108 श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज की प्रेरणा से, गुवाहाटी विराजित असम राजकीय अतिथि, महान दिगम्बर जैनाचार्य परमपूज्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ एवं पूज्य श्रमण मुनि 108 श्री अरिजीत सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में, पूर्वोत्तर दिगम्बर जैन समाज का एकमात्र तीर्थ श्री सूर्य पहाड़ का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वावधान में फेन्सी बजार स्थित जैल परिसर में निर्माणाधीन आदिनाथ नगर में होने जा रहा है। इस महामहोत्सव का आगाज आगामी 26 जनवरी 2024 को पंचकल्याणक स्थल पर झंडारोहण के साथ किया जायेगा जिसका परम सौभाग्य श्रेष्ठी सर्व श्री झूमरमल पन्नालाल गंगवाल हाथीगोला परिवार ने प्राप्त किया है।

श्री सूर्य पहाड़ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति श्री झूमरमल पन्नालाल गंगवाल हाथीगोला परिवार की धर्ममयी देव-शास्त्र-गुरु के प्रति निष्ठा समर्पण एवं भक्ति के प्रशस्त भावों के पुण्य की अनुमोदना करते हुए हार्दिक बधाइयां देती है तथा उनके सुखी निरोगी, सफल, समृद्ध, धार्मिक व यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page