श्री सूर्यपहाड़ क्षेत्र की पर्वत माला में स्थित, प्रकृति के सुरम्य उपहारों से अलंकृत, ऋषि मुनियों की साधना का केन्द्र, पूर्वोत्तर दिगम्बर जैन समाज का एकमात्र तीर्थ श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में आगामी 26 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…
गुवाहाटी। श्री सूर्यपहाड़ क्षेत्र की पर्वत माला में स्थित, प्रकृति के सुरम्य उपहारों से अलंकृत, ऋषि मुनियों की साधना का केन्द्र, पूर्वोत्तर दिगम्बर जैन समाज का एकमात्र तीर्थ श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव असम राजकीय अतिथि, अहिंसा तीर्थ प्रणेता, महान दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में आगामी 26 जनवरी से 31 जनवरी तक विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वावधान में गुवाहाटी की पुण्य धरा पर आयोजित होने जा रहा है।
इसमें पूर्वोत्तर के सकल दिगम्बर जैन समाज सहित देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पाषाण से परमात्मा बनने की विधि का अवलोकन कर पुण्यार्जन करेंगे। श्री सूर्य पहाड़ विकास समिति ने सभी से इस आयोजन में शामिल होने की अपील है, ताकि श्री सूर्यपहाड़ तीर्थक्षेत्र के संरक्षण-संवर्धन-विकास में भूमिका निभाई जा सके।













Add Comment