समाचार

इंदौर एवं वाशिंगटन में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कल से: तीन मई को होगा मोक्षकल्याणक व गजरथ महोत्सव


जम्बूडी हप्सी रोड पर बनने जा रहे श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय कल्पतरू तीर्थ पर अंतरराष्ट्रीय जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 28 अप्रेल से मनाया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। जम्बूडी हप्सी रोड पर बनने जा रहे श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय कल्पतरू तीर्थ पर अंतरराष्ट्रीय जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 28 अप्रेल से आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के आशीर्वाद से उमंग उत्साह और धार्मिक विधि विधान के साथ श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर, अप्रमित सागर, सहज सागर के ससंघ सानिध्य और पंडित रतनलाल शास्त्री जी के निर्देशन में संपन्न होगा।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण जैन एवं राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शहर में पहली बार बनने वाले सुदर्शनीय एवं अद्वितीय त्रिकाल चौबीसी मंदिर एवं कल्पतरू तीर्थ और वाशिंगटन अमरीका में नवनिर्मित जैन मंदिर मे विराजमान होने वाली प्रभु प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पंचकल्याणक के माध्यम से संपन्न होगी। प्रतिष्ठा महोत्सव में सौधर्म इन्द्र , कुबेर, महायज्ञ नायक सहित अन्य सभी पात्र सम्मिलित होकर पंचकल्याणक की क्रियाएं संपन्न करेंगे।

शोभायात्रा निकलेगी, गाएंगे मंगलगीत

शुक्रवार को सुबह छह बजे गोमटगिरी चौराहे से महोत्सव पंडाल तक घटयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी पात्र बग्घियों में विराजमान रहेंगे एवं पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र में शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे एवं महिलाएं मंगल मंगल कलश लिए एवं मंगल गीत गाते हुए पैदल चलेंगी । शोभायात्रा के महोत्सव स्थल पहुंचने पर मुनि श्री आदित्य सागर जी के प्रवचन होंगे एवं गर्भ कल्याणक के पूर्व की क्रियाएं संपन्न होंगी।

जन्मकल्याणक मनाया जाएगा

शनिवार को गर्भ कल्याणक उत्तर पूर्व रूप एवं रविवार को जन्म कल्याणक मनाया जाएगा। एक मई को तप कल्याणक व 2 मई को ज्ञान कल्याणक के बाद 3 मई को मोक्ष कल्याणक व गजरथ महोत्सव मनाया जाएगा। पंचकल्याणक में मुख्य रूप से सर्वश्री अर्पित वाणी, पीसी जैन आरटीओ, प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका सचिन जैन , आशीष जैन, मनीष जैन एवं दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन एवं पुलक जन चेतना मंच आदि की उपस्थिति एवं विशेष सहयोग रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page