गोलालारिय समाज सेवा समिति भिंड एंव पावई अतिशय क्षेत्र प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी सोमवार को नगर के श्रद्धालुओं के साथ आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन के लिए पहुंचे। उनको अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई में पंचकल्याणक महा महोत्सव सानिध्य के लिए विरागोदय तीर्थं क्षेत्र पहुंचकर चर्चा की। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। गोलालारिय समाज सेवा समिति भिंड एंव पावई अतिशय क्षेत्र प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी सोमवार को नगर के श्रद्धालुओं के साथ आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन के लिए पहुंचे। उनको अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई में पंचकल्याणक महा महोत्सव सानिध्य के लिए विरागोदय तीर्थं क्षेत्र पहुंचकर चर्चा की। आचार्य श्री से चर्चा कर तिथि निर्धारित करने का निवेदन किया। जिस पर आचार्य श्री का अति व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण 2026 के चातुर्मास बाद पंचकल्याणक होने के संकेत दिए।
जिसकी मांगलिक तिथि विचारोपरांत निश्चित की जाएगी। इस पुनीत कार्य को कराने के लिए श्रीफल भेंट करने के लिए गोलालारिय समाज सेवा समित रजिस्टर्ड एवं रत्नात्रय गिरि पावई के साथ परम संरक्षक प्रमोद जैन सर्राफ, समाज सेवी चक्रेश जैन खंडा रोड, सुशील जैन एम्पोरियम, सोनल जैन पत्रकार, विनोद जैन कुल्लू, डॉ.विजय जैन, सुभाष जैन गोरमी, विजय जैन सैथरी, धर्मेंद्रकुमार, संजीव जैन सत्तू, राजीव जैन मोनू, रमेश जैन ठेकेदार, विजय जैन जमसारा, प्रमोद जैन गप्पू, राजीव जैन, अनिल जैन रीदोली, मनोज जैन दादा, आनंद जैन, पदमचंद जैन, संजीव जैन पावई, विजय जैन बैंक वाले, नीरज पुजारी, संजय जैन पहाड़िया, आलोक जैन, अमन जैन पारस मेडिकल, पूर्व पार्षद स्नेहलता जैन, कोमल जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पल्लवी जैन, सहित श्रद्धालु विरागोदय पहुंचे एवं आचार्य श्री ससंघ का आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री को श्रीफल भेंट करने वाले श्रद्धालुओं को महासभा अध्यक्ष नवीन जैन सीमेंट एवं गोलालारिय महिला समाज अध्यक्ष मंजू जैन(पीसी पैलेस)ने तिलक कर रवाना किया।













Add Comment