समाचार

पंचकल्याणक से पहले निकाली जाएगी घट यात्रा

पंचकल्याणक से पहले निकाली जाएगी घट यात्रा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विद्या पैलेस में आगामी 21 से 26 नवंबर तक होने वाले पंचकल्याणक से पहले 21 नवंबर को प्रातः 7 बजे मुनि श्री आदित्य सागर जी, अप्रमीत सागर जी, सहज सागर जी के मंगल सानिध्य में घट यात्रा प्रारंभ होगी। प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस पंचकल्याणक में 180 से अधिक जिन प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होंगी। घट यात्रा स्मृति नगर मुनिसुव्रत नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर स्मृति नगर स्थित पारसनाथ मंदिर से होते हुए विद्या पैलेस स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से होते हुए पंचकल्याणक स्थल तक पहुंचेगी। यात्रा में चिंडे बैंड साथ रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page