पल्लीवाल महिला मंडल मुरैना द्वारा प्राचीन ग्रंथों के प्रति आस्था व सम्मान व्यक्त करने के लिए जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पढ़िए सरिता जैन की विशेष रिपोर्ट…
मुरैना। पल्लीवाल महिला मंडल मुरैना द्वारा प्राचीन ग्रंथों के प्रति आस्था व सम्मान व्यक्त करने के लिए जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की संयोजिका सरिता जैन एंव कल्पना जैन ने बताया कि जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता का उद्देश्य था कि सभी महिलाएं जिनवाणी माता की सुरक्षा के लिए उनकी साज-सज्जा अभियान से जुड़ें। पल्लीवाल महिला मंडल की अध्यक्ष करुणा जैन ने कहा कि जिनवाणी मां की सेवा हमारा सबसे पहला दायित्व है। अगर हम जिनवाणी माता की सेवा करेंगे तो निश्चित तौर पर हमारे पुण्य का संचय होगा।

सचिव शशि जैन ने कहा कि श्रुत पंचमी पर हम सब मिलकर जिनवाणी माता की सामूहिक पूजा आरती करेंगे। वहीं जिनवाणी प्रतियोगिता के लिए जूरी के द्वारा जो निर्णय लिया गया, उसमें शालिनी जैन के अनुसार प्रथम पुरस्कार श्वेता जैन ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार सीमा जैन, तृतीय पुरस्कार राजीव जैन को मिला। तीन सांत्वना पुरस्कार भी रखे गये थे, जो दीपिका जैन, वन्दना जैन, सपना जैन को दिये गये।
कार्यक्रम में पल्लीवाल महिला मंडल की अध्यक्ष करुणा जैन, सचिव शशि जैन, पुष्पा जैन, बीना जैन, अनिता जैन, सरिता जैन, कल्पना जैन, माया जैन, कुमकुम जैन, शोभा जैन, कल्पना जैन, संगीता जैन ,सीमा जैन, शिल्पी जैन, सुनीता जैन, पारुल जैन, मिथलेश जैन, राजकुमारी जैन, राजा बेटी जैन सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।













Add Comment