आचार्य श्री काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या से सम्पूर्ण भारत का जैन समाज आहत और दुखी है। उनकी आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए शांति विधान एवं विनयांजलि सभा का आयोजन रविवार सुबह किया जाएगा। पढ़िए संजय जैन नायक की रिपोर्ट…
रायपुर। आचार्य श्री काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या से सम्पूर्ण भारत का जैन समाज आहत और दुखी है। उनकी आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए शांति विधान एवं विनयांजलि सभा का आयोजन रविवार सुबह किया जाएगा। शांति विधान मूल नायक वेदी के सामने तथा विनयांजलि सभा 9.30 बजे से आचार्य श्री विद्यासागर हॉल में स्थान श्री दिगंबर जैन बड़े मंदिर मालवीय रोड मे रखी गई है।
बड़े मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि विनयांजलि सभा में सकल जैन समाज रायपुर ने उपस्थित होकर अत्यंत निंदनीय निर्गम हत्या के सम्बन्ध मे अपने-अपने रखेंगे और इसी क्रम मे आगे विरोध प्रदर्शन, धरना, मौन जुलुस, ज्ञापन आदि की योजनाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। ताकि आने वाले समय मे ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और जैन मुनियों व साधुओं की सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्था क़ानून राज्य व केंद्र सरकार द्वारा लाकर जैन संरक्षण बोर्ड का गठन किया जाए।













Add Comment