2 अगस्त को आगरा में पद्मप्रभु महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीज का पर्व उल्लास के साथ मनाया। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…
आगरा। सावन के पावन अवसर पर 2 अगस्त को पद्मप्रभु महिला मंडल, अवधपुरी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बोदला रोड स्थित फोरेस्स्रो रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार महामंत्र और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधानों में सजकर सावन के लोकगीतों पर नृत्य किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सभी सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया, जिससे आयोजन स्मरणीय बन गया।
उत्सव ने समाज में सांस्कृतिक एकता और उत्साह का संचार किया
इस अवसर पर करुणा जैन, हेमलता जैन, कविता जैन, अंजू जैन, शालू जैन, बीना जैन, रंजना जैन, रीता जैन, पुष्पा जैन, अंजली जैन सहित समस्त पद्मप्रभु महिला मंडल की सदस्याएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सावन की हरियाली, धार्मिक ऊर्जा और महिला सहभागिता के संग इस उत्सव ने समाज में सांस्कृतिक एकता और उत्साह का संचार किया।













Add Comment