समाचार

चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने किया चिकित्सकों को सम्मानित : स्वास्थ्य शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन


संत शिरोमणि गुरु शरणम् शरदोत्सव महोत्सव के अवसर पर दक्षिण सूर्य मुनिश्री 108 अक्षय सागर महाराज और ऐलक उपशम सागर महाराज के सानिध्य में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पूर्णायु जबलपुर और भाग्योदय तीर्थ अस्पताल सागर के नाड़ी विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। पढ़िए राजीव सिंघाई की विशेष रिपोर्ट…


मड़ावरा(ललितपुर)। संत शिरोमणि गुरु शरणम् शरदोत्सव महोत्सव के अवसर पर दक्षिण सूर्य मुनिश्री 108 अक्षय सागर महाराज और ऐलक उपशम सागर महाराज के सानिध्य में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पूर्णायु जबलपुर और भाग्योदय तीर्थ अस्पताल सागर के नाड़ी विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में शामिल चिकित्सकों और ब्रह्मचारियों का विशेष सम्मान चातुर्मास समिति मडावरा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। इनमें ब्रह्मचारी सचिन भैया, वैद्य गौरव शाह, वैद्य चेताली शाह, वैद्य सर्जन दीप्ति जैन, वैद्य अमोल डोंगरे, वैद्य शुभम जैन, वैद्य आस्था जैन, प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र जैन, डॉ. शशांक जैन, ब्रह्मचारी वसुपुज्य भैया, ब्रह्मचारी किंचित भैया, ब्रह्मचारी आशीष भैया, ब्रह्मचारी स्वप्निल भैया, ब्रह्मचारी रोहन भैया, ब्रह्मचारी समीर भैया, मिलय भैया, रितिक भैया, आंशिक भैया, सनी भैया, तीर्थेश भैया, वरुण भैया, और अतिशय भैया शामिल थे। इन सभी चिकित्सकों का विशेष सम्मान चातुर्मास समिति मडावरा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।

निशुल्क दवा वितरण

वर्षायोग समिति के महामंत्री राजेश जैन सोंरया ने बताया कि इस शिविर में लगभग चार हजार जैन और जैनेंतर समाज के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। दिगंबर जैन समाज मड़ावरा की ओर से नि:शुल्क दवा वितरण किया गया, जिसमें संस्कृति सर्राफ, अपूर्वा, रिद्धि, सिद्धि, वीनस, माही, संचित, सलोनी ने विशेष सहयोग दिया।

इनका भी रहा योगदान

स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में दिगंबर जैन समाज और पावन वर्षायोग समिति का विशेष योगदान रहा। चिकित्सकों को सम्मानित करने वाले पुण्यार्जक परिवारों में डॉ. बिरधीचंद्र जैन, मुकेश जैन मामा, डॉ. राकेश सिंघई, सुधीर सिंघई, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष चौधरी अभिनंदन जैन, संयोजक नीलेश जैन, महामंत्री राजेश जैन सौंरया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, राजीव जैन, विनय जैन, नीरज जैन, विक्रम बजाज, राजू सेठी, नरेंद्र जैन सिमरिया, सुरेशचंद्र जैन सिलोनिया, माणिकचंद्र, विनोद जैन खुटगुंवा, डॉ. वंदना, राजकुमार और शैलेश जैन खुटगुंवा शामिल थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page