सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री आदिनाथ बड़े बाबा महामंडल विधान का आयोजन किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन की रिपोर्ट…
कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री आदिनाथ बड़े बाबा महामंडल विधान का आयोजन किया गया। विधानाचार्य पंडित महेश सतना वालों के निर्देशन में विधान संपन्न हुआ। कुण्डलपुर कमेटी के प्रचार मंत्री जयकुमार जलज हटा ने बताया कि विधान पुण्यार्जक कैलाश कुमार, डॉक्टर एस के जै,न राजकुमार, अशोक कुमार बाबू, शाप परिवार जबलपुर रहा।
इस अवसर पर प्रातः पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ। प्रथम कलश करने का सौभाग्य महेश चंद्र कमल किशोर मनीष प्रशांत परिवार दिल्ली, आशीष कुमार सोनाली खुशी यश निर्मल कुमार जैन यूनिक एजेंसी सागर को प्राप्त हुआ। शांतिधारा करने का सौभाग्य सुनील अनुपम अरिहंत ट्रेडर्स जबलपु,र शुभम प्रदीप जैन आगरा को प्राप्त हुआ। सायंकाल भक्तामर दीपअर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती की गई।













Add Comment