समाचार

संगठन विस्तार तीर्थ रक्षार्थ बैठक शनिवार को: समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान 


विश्व जैन संगठन, इंदौर की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रखी गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आय और संगठन का विस्तार कर धर्म, संस्कृति और तीर्थों की रक्षा के लिए भावी योजनाओं पर से चर्चा करना है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। विश्व जैन संगठन, इंदौर की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रखी गई है। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आय और संगठन का विस्तार कर धर्म, संस्कृति और तीर्थों की रक्षा के लिए भावी योजनाओं पर से चर्चा करना है। आप जैसे समर्पित तीर्थ रक्षकों की उपस्थिति इस कार्य को और अधिक सशक्त बनाएगी। आप सभी समाज जन सादर आमंत्रित हैं कि आप पधारें और अपनों को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करें।

बैठक का विषय संगठन विस्तार एवं धर्म संस्कृति तीर्थ रक्षा चर्चा करना है। धर्म की रक्षा, हमारा संकल्प है। बैठक शनिवार को शाम 7.45 से 9 बजे तक मोदी की नसिया बड़े गणपति के पास होगी। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में वो शक्ति है, जो पहाड़ों को भी हिला दे। आओ मिलकर एक ऐसा सुरक्षा कवच बनें, जो धर्म संस्कृति, समाज एवं हर तीर्थ को सुरक्षित कर दे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page