समाचार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर फार्मासिंथ ने किया तिरंगा अभियान का शुभारंभ : डॉ. अरविन्द गुप्ता और डॉ. रमेश जैन के नेतृत्व में देशभर में फैला राष्ट्रप्रेम


ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में फार्मासिंथ कम्पनी ने राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने हेतु तिरंगा अभियान शुरू किया है। डॉ. अरविन्द गुप्ता और डॉ. रमेश चंद्र जैन के निर्देशन में यह अभियान पूरे देशभर में चलाया जा रहा है। पढ़िए राजीव सिंघई की पूरी रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर)। देश की सुरक्षा और संप्रभुता की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता का उत्सव अब जनभावनाओं से जुड़ गया है। फार्मासिंथ कम्पनी ने इस अवसर को राष्ट्रप्रेम से जोड़ते हुए तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। कंपनी के निदेशक डॉ. अरविन्द गुप्ता और डॉ. रमेश चंद्र जैन के नेतृत्व में यह अभियान पूरे भारत में संचालित किया जा रहा है। ललितपुर में कंपनी प्रतिनिधि फिरोज खां ने इस राष्ट्रप्रेमी पहल का शुभारंभ करते हुए स्थानीय चिकित्सकों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, एकता और समर्पण का प्रतीक है।

समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना भी जागृत करें : गुप्ता 

डॉ. अरविन्द गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर ने भारत को गर्व की अनुभूति कराई है। आज जब पूरा विश्व भारत की शक्ति, तकनीक और संकल्प को जान रहा है, तब हम सभी को अपने तिरंगे का सम्मान और गौरव और अधिक फैलाना है। डॉ. रमेश चंद्र जैन ने अभियान को समर्थन देते हुए कहा कि मेडिकल क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों का भी यह कर्तव्य है कि वे अपने कर्तव्य पथ के साथ-साथ समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना भी जागृत करें। अभियान के तहत कंपनी द्वारा देशभर के अस्पतालों, क्लीनिकों एवं मेडिकल स्टोर्स में तिरंगा वितरण एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

यह पहल *स्वतंत्रता दिवस 2025* के पूर्व सप्ताह से आरंभ होकर अगस्त माह के अंत तक चलेगी।

जनमानस से सीधे जुड़ते इस अभियान ने फार्मासिंथ को न केवल मेडिकल क्षेत्र में, बल्कि राष्ट्रीय चेतना की वाहक संस्था के रूप में प्रस्तुत कर दिया है। राष्ट्रीय ध्वज के माध्यम से देशभक्ति की यह अलख जन-जन तक पहुंचे – यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page