महावीर इंटरनेशनल की ऑनलाइन अंताक्षरी 30 जुलाईकी रात्रि ई-चौपाल के मंच पर आयोजित की जा रही है। महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि आयोजन मे चार टीमें हिस्सा लेगी। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल की ऑनलाइन अंताक्षरी 30 जुलाईकी रात्रि ई-चौपाल के मंच पर आयोजित की जा रही है। महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि आयोजन मे चार टीमें हिस्सा लेगी। अपनों की टोली, प्यारा परिवार टोली हमसफर की टोली, दोस्ती का खज़ाना टोली की चार टीमें मुख्य प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगी। ई-चौपाल टीम के रतन फलौदिया, टोडरमल चोपड़ा, शिल्पा जैन, निधि गांधी, आरती चौरड़िया तथा आरती मुंड के निर्देशन में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कोठिया ने बताया कि आयोजन में एमआई के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अनिल जैन, महासचिव अशोक गोयल तथा अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में चौपाल के सभी नियमित सदस्य एवं रीजन, जोन्स तथा सभी एमआई केंद्रों के सदस्य भी सादर आमंत्रित किए गए हैं। एमआई के इस अभिनव आयोजन की सभी द्वारा सराहना की जा रही है।













Add Comment