श्री दिगंबर जैन तीर्थोदय धाम प्रतिभास्थली रेवती रेंज, इंदौर (मध्य प्रदेश ) में सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी, मुनि श्री धर्म सागर जी, मुनि श्री भाव सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश 18 अप्रैल, मंगलवार को हुआ। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट.
इंदौर। श्री दिगंबर जैन तीर्थोदय धाम प्रतिभास्थली रेवती रेंज, इंदौर (मध्य प्रदेश ) में सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी, मुनि श्री धर्म सागर जी, मुनि श्री भाव सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश 18 अप्रैल, मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर बालिकाओं ने दिव्य घोष के साथ मुनि संघ की आगवानी की। मुनि संघ का पाद प्रक्षालन किया गया, आरती उतारी गई, आचार्य श्री का पूजन किया गया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस प्रतिभास्थली में 265 बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। आगे 1600 बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। यहां विश्व में अनोखा मंदिर भी बनेगा

पूरा करना है गुरुदेव का
इस अवसर पर ब्रह्मचारिणी रूपाली दीदी ने कहा कि ये बच्चे देश, धर्म, समाज के लिए कुछ कर सकें, यह हमारी भावना है। इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्य मुनि श्री विमल सागर जी ने कहा कि आज प्रसन्नता हो रही है कि गुरुदेव के बाद आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जहां चलते-फिरते तीर्थ ने चातुर्मास किया था, आपको इस तीर्थ में रहने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। आप पुण्यशाली हैं, जो घर छोड़कर तीर्थ पर रह रहे हैं । नन्हे ,मुन्ने बच्चे बड़े बनेंगे, गुरुदेव ने जो सपना संजोया है वह पूरा करना है। इस कार्यक्रम में भरतेश बड़कुल, सचिन उद्योगपति, मनोज बाकलीवाल, मनीष नायक, रावणजी, सौरभ जयपुर (विद्या सागर डॉट गुर)आदि ने विशेष योगदान दिया
।सपना।..श जीरe rष योगदान दिया।













Add Comment