स्वस्तिभूषण माताजी ने नेमिनाथ जैन मंदिर के समीप शिवम वाटिका में प्रवचन दिए। जिनाभिषेक ,शांति धारा, जिनेन्द्र अर्चना,एवं धार्मिक क्रियाएं आर्यिका ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुई। केकड़ी से पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…
केकड़ी। जिसने अपनी इंद्रियों को वश में कर लिया। वह जैन है। जैनत्व की शिक्षा, सत्य, अहिंसा,अचौर्य, ब्रह्मचर्य,अपरिग्रह में ही निहित है। यह उदगार श्री नेमिनाथ जैन मंदिर के समीप शिवम वाटिका में गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ने अपने प्रवचन के दौरान कहे। आज के युवाओं की ओर अपना ध्यान आकर्षित करते हुए माताजी ने कहा कि आजकल युवा गलत दिशा में भटक रहा है। मोबाइल का दुरुपयोग, व्यसन, ओवर थिंकिंग के कारण डिप्रेशन में जा रहा है। उसका मन शांत नहीं रहता है, अशांत मन ही सबसे बड़ा दुख है और शांत मन ही सबसे बड़ा सुख है। ज्ञान, तप, ध्यान,संयम व साधना से ही अपने पर नियंत्रण कर मन को शांत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उड़न खटोले पहले भी थे आज भी हैं। पहले पुष्पक विमान रिद्धि सिद्धि और विद्या शक्ति से चलते थे। आज विज्ञान से चलते हैं।
इन्होंने पूजन,अभिषेक आदि का सौभाग्य प्राप्त किया
प्रातः जिनाभिषेक ,शांति धारा, जिनेन्द्रअर्चना,एवं धार्मिक क्रियाएं आर्यिका ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुई। शांतिधारा करने का सौभाग्य कैलाशचंद, राजकुमार, भूपेन्द्र, दीपक जैन मेहरुकलां परिवार और पदमचंद निहालचंद, नोरतमल, गणेश कुमार जूनियां परिवार ने प्राप्त किया। भगवान महावीर और आचार्यों के चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन और आर्यिका माताजी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य चमेली देवी, विनोद कुमार, गणेश कुमार,सिद्दी, प्रियम, अक्षत मेहरुकलां परिवार को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट का सौभाग्य शुभकामना परिवार के चंद्रप्रभु ग्रुप को प्राप्त हुआ।
भगवान की लाइव शांतिधारा हुई
समाज के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ज्वैलर्स और मंत्री कैलाशचंद जैन मावा वालों ने बताया कि मंदिर में अतिशयकारी मनवांछित फलदाता हर कष्ट निवारक मुनिसुव्रतनाथ भगवान की लाइव शांतिधारा आर्यिका माताजी के मुखारबिंद से की गई। जिसका लाइव प्रसारण किया गया। चंद्रकला जैन द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। यथा, हर्षिता, डॉली और मोहि,भवि जैन ने भी सुंदर भक्ति व मंगलाचरण प्रस्तुत किया ।
पत्रिका का विमोचन हुआ
समाज के श्रेष्ठि गणों द्वारा 21 से 23 अप्रैल तक भगवान मुनिसुव्रतनाथ के तप,ज्ञान और जन्म कल्याण महा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।
‘तीर्थंकर महावीर’ फ़िल्म की शूटिंग
अहिंसा जिन मोशन्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के डाइरेक्टर राजेन्द्र जैन ने जैन धर्म पर आधारित भगवान महावीर की गाथा पर ‘तीर्थंकर महावीर’ मूवी में आर्यिका माताजी के प्रवचन के दृश्य अपने कैमरे में कैद किए। फ़िल्म डायरेक्टर राजेन्द्र जैन पूर्व में टीवी सीरियल ‘जय गणेश’,’आलिफ़ लैला’ व ‘गुल गुलशन गुलफाम’ में बतौर स्पेशल इफ़ेक्ट डाइरेक्टर कार्य कर चुके हैं। सहायक प्रोड्यूसर मुनेश जैन, गीता जैन, भरत जैन और कैमरे की टीम साथ में थी। संचालन कपिल शास्त्री ने किया।













Add Comment