समाचार

सिद्ध चक्र महामंडल विधान के चौथे दिन 1016 अर्घ्य चढ़ाए: तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र पर चल रहा है विधान 


तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र पर आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में 1 से 9 जनवरी तक सिद्ध क्षेत्र पर सिद्ध चक्र महामंडल विधान हो रहा है। रविवार को विधान के चौथे दिन 7 वीं पूजा के 1016 अर्घ्य पूरे चढ़ाए गए। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र पर आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में 1 से 9 जनवरी तक सिद्ध क्षेत्र पर सिद्ध चक्र महामंडल विधान हो रहा है। रविवार को विधान के चौथे दिन 7 वीं पूजा के 1016 अर्घ्य पूरे चढ़ाए गए। यह सिद्ध चक्र महामंडल विधान दिगम्बर दशा हुमड समाज खैरवाडा़ की ओर से हो रहा है। दिगम्बर दशा हुमड समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया एवं कमेटी व्यवस्थापक कुलदीप शाह ने बताया कि आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ का चातुर्मास यहां निर्विघ्न संपन्न हुआ। आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ का खैरवाडा़ से तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र तक विहार दिगंबर दशा हुमड समाज की ओर से करवाया गया। विधान में रमणजी वखारिया, जुगल वखारिया, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रीतेश वखारिया, भरत और रंजना बेन, वर्षा बेन, बदामी बेन, प्रेमिला बेन, कोकिला बेन, नीलम बेन, रावी, हिया , नित्यम, नवयम एवं सभी साधर्मी बंधुओं ने विधान में उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। सभी साधर्मी बंधुओं की समाज की ओर से अनुमोदना की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page