जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों में भक्ति, आराधना, पूजा और अर्घ्य समर्पित करने के अलावा निर्वाण लाडू चढ़ाने केेेे साथ ही अभिषेक, शांतिधारा आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों में भक्ति, आराधना, पूजा और अर्घ्य समर्पित करने के अलावा निर्वाण लाडू चढ़ाने केेेे साथ ही अभिषेक, शांतिधारा आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में मोक्ष सप्तमी पर 23 वें तीर्थकर श्री पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर दिगंबर जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर बड़ी धूमधाम से यहां पर्व जैन धर्मावलंबी ने मनाया।
इस अवसर पर मंदिर जी में अलग-अलग कार्यक्रम किए गए। दिगंबर जैन मंदिर वैभव नगर में लाड़ू निर्माण के लिए महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी र्गइं। इस अवसर पर महिला मंडल ने लाडू बनाकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें उन्हें वैभव नगर मंदिर समिति ने महिला मंडल की सदस्याओं को पुरस्कृत किया।













Add Comment