समाचार

दशलक्षण महापर्व पर नित्य पंचामृत अभिषेक शांतिधारा से होगी आराधना : रात में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से की जाएगी भक्ति 


सभी साधर्मी बंधुओं को विदित है कि गुरुवार से दशलक्षण महापर्व शुरू हो गए हैं। गुरूवार भादवा सुदी पंचमी को सुबह 7 बजे बोलियां लगाई गईं। सुबह 7.30 बजे पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में शुरू हुई। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। सभी साधर्मी बंधुओं को विदित है कि गुरुवार से दशलक्षण महापर्व शुरू हो गए हैं। गुरूवार भादवा सुदी पंचमी को सुबह 7 बजे बोलियां लगाई गईं। सुबह 7.30 बजे पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में शुरू हुई। सुबह 8.30 बजे दशलक्षण पूजन प्रारंभ हुआ। शाम 7.30 आरती होगी। रात्रि 8.15 बजे बोलियां शुरू होगी। रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आगामी दिनों में प्रातः 7.30 बजे पंचामृत शांतिधारा शुरू होगी।

पंचमी और चतुर्दशी को महासभा के नियमानुसार सभी प्रकार के व्यवसाय, मेडिकल, हॉस्पिटल बंद रहेंगे। पर्युषण महापर्व पर सभी कार्यक्रम समय पर शुरू किए जाएंगे। महासभा की ओर से अपील की गई है कि सभी साधर्मी बंधुगण समय का विशेष ध्यान रखें और पयुर्षण पर्व पर हो रही धर्म आराधना का संपूर्ण लाभ अर्जित करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page