समाचार

सिंहनिष्क्रीड़ित व्रत साधना की महापारणा 28 को

गुवाहाटी.ओमप्रकाश सेठी । मुनि श्री विराग सागर जी महाराज की प्रमुख विदुषी शिष्या आर्यिका विंध्यश्री माताजी एवं उनकी संघस्थ पथानुगामिनी आर्यिका विद्वतश्री माताजी द्वय की 80 दिवसीय कठोर सिंहनिष्क्रीड़ित व्रत साधना चल रही है, जिसका शनिवार को 75वां दिवस है। यह साधना आगामी 27 अक्टूबर को संपन्न होगी। इसकी विधिवत महापारणा 28 अक्टूबर को भगवान महावीर धर्मस्थल में कराई जाएगी। श्री दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और मंत्री बीरेंद्र कुमार सरावगी ने बताया कि इस अवसर पर महोत्सव में उपस्थित सभी धर्मावलंबियों को गुरुमां द्वारा मंत्रित अनमोल विशेष उपहार दिया जाएगा।

इसके साथ ही श्रेष्ठी मिश्रीलाल सुरेश कुमार-ललिता देवी, अमित-स्नेहा, काहिरा, जयश्री, सारब बाकलीवाल परिवार, गुवाहाटी की ओर से दोनों माताजी की महापारणा की आहारचर्या कराई जाएगी। इन्हीं की ओर से चातुर्मास स्थल पर उपस्थित सभी महानुभावों को विंध्य आशीष फल वितरित किया जाएगा। इस महोत्सव में बाहर से आए सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार, वात्सल्य भोजन की व्यवस्था भगवान महावीर, धर्मस्थल में तथा आवास की समुचित व्यवस्था ए.टी.रोड स्थित महावीर भवन, धर्मस्थल में की गई है। श्रद्धालुओं को अपने आने की अग्रिम जानकारी ओमप्रकाश सेठी को फोन नंबर 9435145161 पर देनी होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page