समाचार

पालीवाल पार्क में गूंजी ओम अर्हम नमः: योग की विधियां बताकर कराए आसन


मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज की प्रेरणा से अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा एवं शंकुत वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान, अंतरप्पा टीम ने पालीवाल पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जहां अंतरप्पा टीम की मेघना बैनाड़ा एवं कनक जैन ने अर्हम ध्यान योग कराया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। अर्हम योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा एवं शंकुत वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान और अंतरप्पा टीम की ओर से नगर स्थित पालीवाल पार्क में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग शिविर लगाया गया। जहां अंतरप्पा टीम की मेघना बैनाड़ा एवं कनक जैन ने अर्हम ध्यान योग कराया।

इसमें उपस्थित सभी लोगों को मेघना बैनाड़ा एवं कनक जैन ने योग शिविर में तन से मन को स्वस्थ होने के लिए पंचमुद्राओं के बारे में बताया और अपनी जीवन को आसान बनाने की विधि बताई। इस दौरान पूरे पालीवाल पार्क में ओम अर्हंम नमः की गूंज रही। इस अवसर पर सिद्धार्थ जैन, कनक जैन, अरुणा जैन, ईशा जैन, सतेंद्र जैन, सरिता जैन, रविन्द्र जैन, सीमा जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, पूजा जैन, अमित जैन, रश्मि जैन, भूषण जैन, विभू जैन, शुभम जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page