समाचार

विश्व जैन संगठन के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन कियाः समाज बंधुओं ने दी बधाई


सोमवार को पंचकल्याणक महोत्सव में विश्व जैन संगठन की बैठक हुई। इसमें राजस्थान की कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने यह मनोनयन किए। इस अवसर पर आचार्यश्री सुनील सागर जी का सानिध्य मिला। पढ़िए यह खबर…


बांसवाड़ा । सोमवार को चतुर्थ पट्टाचार्य 108 आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में विश्व जैन संगठन की विशेष मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मयंक जैन की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन विश्व जैन संगठन ने महावीर बोहरा बांसवाड़ा को ‘विशेष सलाहकार’, विश्व जैन संगठन,राजस्थान, केसरीमल खोड़निया (केशुभाई)बड़ोदिया को विशेष सलाहकार, विश्व जैन संगठन राजस्थान, पिंकेश जैन कलिंजरा को ‘जिलाध्यक्ष विश्व जैन संगठन, बांसवाड़ा, नितेश दोसी अध्यक्ष विश्व जैन संगठन शाखा कलिंजरा’, अक्षय घोड़ावत उपाध्यक्ष विश्व जैन संगठन शाखा कलिंजरा, सुशील गांधी महामंत्री विश्व जैन संगठन शाखा कलिंजरा और नरेश पिंड़ारमिया को अध्यक्ष विश्व जैन संगठन शाखा नौगामा के मनोनयन किए गए। समाजजनों ने इन मनोनयन पर पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page