समाचार

श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर की परीक्षा में बच्चों के साथ महिला और पुरुष हुए शामिल : निर्वाण लाडू चढ़ाकर भगवान धर्मनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया


सिद्ध क्षेत्र पावागिरी सहित तालबेहट के दोनों जैन मंदिर में सोमवार को सुबह मंत्रोच्चार के मध्य अभिषेक-शांतिधारा की क्रियाएं संपन्न की गईं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन विधान किया एवं निर्वाण लाडू चढ़ाकर जैनधर्म के पंद्रहवें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


ललितपुर। सिद्ध क्षेत्र पावागिरी सहित तालबेहट के दोनों जैन मंदिर में सोमवार को सुबह मंत्रोच्चार के मध्य अभिषेक-शांतिधारा की क्रियाएं संपन्न की गईं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन विधान किया एवं निर्वाण लाडू चढ़ाकर जैनधर्म के पंद्रहवें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया। आचार्य विद्यासागर महाराज की विनयांजलि एवं गुरु उपकार महामहोत्सव के अवसर पर दिगंबर जैन श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) राजस्थान के तत्वाधान और डॉ. आलोक मोदी शास्त्री एवं पं. मुकेश शास्त्री के निर्देशन में आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में एक सप्ताह से ज्ञान की गंगा बह रही है।

वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में पारस भैया बीना एवं अनिकेत भैया रमगढ़ा और पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सौरभ भैया घुवारा एवं अर्चित भैया बड़ागांव ने शिविर में रत्नकरण्डक श्रावकाचार, इष्टोपदेश, छह ढाला एवं बच्चों को बाल बोध का अध्ययन कराया, जिसकी परीक्षा में बच्चों के साथ प्रतिभाग करने वाले महिला और पुरुष भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रीय सहयोग रहा। संचालन अनिल कुमार जैन ने किया। अंत में विशाल जैन पवा ने सभी का आभार व्यक्त ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page