समाचार

ज्ञानसागर जन्मोत्सव पर प्याऊओं का हुआ शुभारम्भ: पक्षियों के सकोरे, अन्न प्रसादी, शर्बत का हुआ वितरण


जैन सन्त आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज के जन्मोत्सव पर ज्ञानतीर्थ सहित शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज के अवतरण दिवस को जैन समाज ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन सन्त आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज के जन्मोत्सव पर ज्ञानतीर्थ सहित शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज के अवतरण दिवस को जैन समाज ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस पावन अवसर पर ज्ञानतीर्थ एवं बड़े जैन मंदिर जी में श्री जिनेन्द्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज की विशेष पूजा अर्चना की गई। जैन समाज की सेवाभावी संस्था श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेशन द्वारा शीतल जल सेवा का शुभारम्भ किया गया।

मिट्टी के 500 सकोरे बांटे 

गोपीनाथ की पुलिया एवं सदर बाजार में सर्वश्री प्रेमचन्द जैन, राजेन्द्र भण्डारी, योगेंद्र जैन, अनिल जैन व्याख्याता, पंकज जैन आदि ने स्वास्तिक बनाकर नल की टोटी चालूकर प्याऊ का शुभारम्भ किया। अभी प्रारंभ में पीने के पानी के लिए दो प्याऊओं का उद्घाटन हुआ है, आवश्यकता होने पर एक चलित प्याऊ भी अतिशीघ्र चालू की जाएगी। सदर बाजार एवं गोपीनाथ की पुलिया सहित शहर में अनेकों स्थानों पर सार्वजनिक रूप से मीठे पानी का वितरण किया गया। जीव दया के तहत पक्षियों के पानी के लिए 500 मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए। मिट्टी के सकोरो में सभी लोग अपनी अपनी छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखेंगे।

सामूहिक रूप से अन्न प्रसादी वितरण 

ज्ञानतीर्थ महाआराधक परिवार एवं ज्ञानतीर्थ युवा संघ द्वारा ए वी रोड हाइवे पर स्थित ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में एवं बड़ा जैन मंदिर रोड मुरैना पर सामूहिक रूप से अन्न प्रसादी का वितरण किया गया।

ज्ञानतीर्थ युवा संघ के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर मीठे पानी के शर्बत का वितरण किया। प्रसादी वितरण से पूर्व समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आचार्य श्री सुमतिसागर एवं ज्ञानसागर महाराज के चित्र का अनावरण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी ने पूज्य गुरुदेव श्री ज्ञानसागर जी की जय जयकार करते हुए 11 दीपकों द्वारा उनकी आरती की गई। इस पुनीत अवसर पर सर्वश्री महेशचंद बंगाली, एड.धर्मेंद्र जैन, प्रेमचंद जैन, राजेन्द्र भण्डारी, एड.महेंद्र जैन, ओमप्रकाश जैन, सुरेशचंद बाबूजी, पदमचंद जैन, विमल जैन, विजय जैन, विनोद जैन, अतुल जैन, पवन जैन, जिनेश जैन, निर्मल भण्डारी, अनूप भण्डारी, नितिन जैन, शैलू जैन, सुनील पुच्ची, संजू जैन, राजेन्द्र जैन, अक्षय जैन, राहुल जैन, रौकी जैन, कुशल जैन, राहुल जैन, महावीर जैन, पंकज जैन, वीरेंद्र जैन, अनिल जैन, योगेंद्र जैन, दर्शनलाल जैन, मुन्नी साहुला, सुनीता जैन, रेनू जैन सहित सैकड़ों की संख्या में गुरुभक्त एवं ज्ञानतीर्थ युवा संघ, यंग दिगम्बर जैन फाउंडेशन, ज्ञानतीर्थ परिवार व श्रमण सेवा समूह के सदस्यगण मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page