समाचार

ओ पालन हारे निर्गुण और न्यारे, तुमरे बिना हमरा कोई नहीं: आचार्यश्री विद्यासागर जी स्मृति में संगीतमय पूजन और भक्ति में झूमे श्रावक


आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज की स्मृति में नगर के जैन मंदिरों में सुबह प्रभु अभिषेक के बाद गुरु भक्ति की गई। शांतिधारा, भजन संध्या, पूजन आदि में श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल रहे। आचार्यश्री की वंदना की। पढ़िए ललितपुर से अक्षय अलय की यह खबर…


ललितपुर। आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज की स्मृति में नगर के जैन मंदिरों में सुबह प्रभु अभिषेक के बाद गुरु भक्ति की धूम रही। सामूहिक संगीतमय पूजन में जहां भक्तों ने विश्व वंदनीय आचार्यश्री को नमन किया और अर्ध समर्पित किए। वहीं गुरु भक्ति ‘ओ पालन हारे निर्गुण और न्यारे, तुमरे बिना हमरा कोई नहीं’ की भक्ति में श्रावक झूम उठे।

आचार्यश्री का संगीतमय पूजन हुआ

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटा मंदिर में क्षुल्लकश्री विश्वप्रभु सागरजी के सानिध्य में सुबह श्रीजी अभिषेक के बाद शांतिधारा हुई। जिसका पुर्ण्याजन अजय जैन गंगचारी, धन्यकुमार सिंघई एड सैदपुर, प्रमोद जैन गुरसौरा, राजीव सिरसौद महेंद्र कुमार मनोज जैन ज्वैलर्स, सुनील बछरावनी सिंघई, मनोज जैन बबीना परिवार ने किया। पं. संतोष जैन ‘अमृत’ के मार्गदर्शन में आचार्यश्री का संगीतमय पूजन हुआ। जिसमें दिगंबर जैन पंचायत समिति के साथ महिला मंडल एवं पाठशाला की बहनों ने भक्तिपूर्वक अर्घ्य समर्पित किए।

कार्यक्रम में यह समाजजन मौजूद रहे

इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ.अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन खजुरिया, अक्षय अलया, संजय सराफ, प्रकाश जैन अनमोल, प्रेमचंद विरधा, सुरेंद्र जैन, अजय कैलगुवा, सुदीप मौहनी वीरू कडंकी मौजूद रहे।

आचार्य छत्तीसी विधान में मंगल कलश स्थापित

ब्रह्मचारिणी मीना जैन, रिचा समैया, अनिता मोदी के अतिरिक्त श्राविका अंजना बुखारिया, अंजलि सराफ, उमा सैदपुर, किरण सतभैया ने आचार्य छत्तीसी विधान में मंगल कलश स्थापित किया। शाम को कपूरचंद लागौन परिवार ने श्रीजी की आरती के बाद आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज की आरती की। जिसमें श्रद्धालुजनों ने श्रद्धापूर्वक भक्ति की।

नगर के जिनालयों में अभिषेक और पूजन हुए

आदिनाथ जैन बडा मंदिर में प्रभु अभिषेक शांतिधारा में अतुल जैन गांधी, कैलाश जैन देवरान, हुकुमचंद भावनी, अमित जैन के अतिरिक्त प्रबंधक आनंद जैन भावनगर, अजीत जैन गदयाना, कुशलचंद जैन एड ने पुण्यार्जन किया। इसके अतिरिक्त नगर के अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर, जैन, पार्श्वनाथ समवशरण जैन मंदिर नई बस्ती, शांतिनाथ मंदिर गांधीनगर, पार्श्वनाथ जैन मंदिर कॉलोनी, इलाइट जैन मंदिर, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, चंद्रप्रभु जैन मंदिर डोढाघाट, जैन मंदिर बाहुबलि नगर, मुनिसुव्रतनाथ जैन मंदिर ज्ञानोदय में आदिनाथ भगवान का अभिषेक पूजन के साथ आचार्यश्री की पूजन हुई। जिसमें भक्तजन भक्तिपूर्वक सम्मलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page